रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी पहल, पुलिस कमिश्नरेट ने ANTF टीम का किया गठन

0
36

रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट ने जिला स्तर पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया है। इस संबंध में पुलिस कमिश्नर द्वारा आदेश जारी किया गया है।

कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद यह कदम नशे की तस्करी, अवैध कारोबार और मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों पर सख्त नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया है। नवगठित ANTF टीम जिले में नशे से संबंधित मामलों की रोकथाम, निगरानी और त्वरित कार्रवाई करेगी।

टीम के लिए एसीपी अनुज कुमार (क्राइम एवं साइबर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि पूरी कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग डीसीपी क्राइम स्मृतिक राजनाला द्वारा की जाएगी।

ANTF टीम में कुल 10 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जिनमें 01 निरीक्षक, 01 उप निरीक्षक, 01 सहायक उप निरीक्षक, 02 प्रधान आरक्षक और 05 आरक्षक शामिल हैं।

टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:

  • निरीक्षक: संजीव मिश्रा
  • उप निरीक्षक: अतुलेश राय
  • सहायक उप निरीक्षक: प्रेमराज बारिक
  • प्रधान आरक्षक: जयदेव सोम, सनेही नेताम
  • आरक्षक: विकास क्षत्री, भूपेंद्र मिश्रा, संदीप शर्मा, सुरेश बंजारा, प्रमोद सिंह

बताया गया है कि यह गठन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), नई दिल्ली के निर्देशों के अनुरूप किया गया है। ANTF के गठन से राजधानी में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here