
रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 18.81 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्ठा) जब्त किया है। वेस्ट जोन के थाना आमानाका और थाना कबीर नगर क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई कर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना आमानाका की कार्रवाई
14 फरवरी 2026 को रिंग रोड-01 टाटीबंध सुलभ के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 10.28 ग्राम हेरोइन, एक स्कूटी और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 1.90 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 46/26 धारा 21(B), 29 एनडीपीएस एक्ट एवं 111 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – जसकरण सिंह (23), ऋषि साहू (26), विशाल बिशेन (35) और भूपेंद्र सिंह (42)।

थाना कबीर नगर की कार्रवाई
इसी दिन वेदांत वाटिका, हीरापुर क्षेत्र में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8.53 ग्राम हेरोइन और एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 1.70 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ धारा 21(B) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – धर्मेंद्र सिंह उर्फ बिक्का (38) और संतोष सिंह सिदार (29)।

पुलिस के अनुसार, मादक पदार्थ की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ जारी है। रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।










