रायपुर में ऑनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और नगदी जब्त

0
43

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और थाना न्यू राजेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के सांई मंदिर के पास एक व्यक्ति टी-20 क्रिकेट मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जगदीश आसरवानी (36 वर्ष) निवासी तेलीबांधा, रायपुर बताया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में BET4WIN लिंक आईडी के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने की पुष्टि हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 3,350 रुपये नगद, 01 एटीएम कार्ड और सट्टा-पट्टी का हिसाब-किताब जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है।

आरोपी के खिलाफ थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 68/26 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टे के 04 मामलों में 15 आरोपियों की गिरफ्तारी कर लगभग 1.92 करोड़ रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here