
रायपुर | CG DASTAK
राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में स्थित एक आयल फैक्ट्री में दोपहर के समय अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसका घना धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा गया, जिससे आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना उरकुरा रेलवे स्टेशन से पहले स्थित फैक्ट्री की है। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर और आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान का सही आंकलन किया जा सकेगा।
https://www.instagram.com/reel/DUc1-WeDDEZ/?igsh=b3Y0MWFvYmxmdjQy










