रायपुर में अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़: 16 घरेलू सिलेंडर के साथ संजय साव गिरफ्तार

0
28

रायपुर। CG DASTAK 

रायपुर कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडर रखने वाले आरोपी संजय साव को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 16 नग इंडियन घरेलू गैस सिलेंडर (कीमत लगभग ₹64,000) जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई थाना खमतराई क्षेत्र में पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ) मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से बड़ी मात्रा में गैस सिलेंडर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

दस्तावेज नहीं दिखा पाया आरोपी

पूछताछ के दौरान आरोपी संजय साव (30 वर्ष), निवासी ट्रांसपोर्ट नगर रावाभाठा, रायपुर से गैस सिलेंडरों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मौके से 16 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए।

बीएनएसएस के तहत कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 03/26, धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की है। साथ ही जब्त सिलेंडरों के संबंध में खाद्य विभाग को भी जानकारी भेजी जा रही है, ताकि आगे की जांच और कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर में सुरक्षा और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here