रायपुर में अवैध गुटखा भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 20 लाख का सामान जब्त

0
1

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है। खमतराई थाना क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 160 बोरी सितार गुटखा और 300 बोरी तंबाखू बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई के बाद अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खमतराई इलाके में लंबे समय से गुटखा और तंबाखू का अवैध भंडारण किए जाने की सूचना मिल रही थी। बाजार में दाम बढ़ने के बीच कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए रायपुर क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक स्टोरेज रूम पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में सितार गुटखा और तंबाखू बरामद किया गया। पूरी कार्रवाई रायपुर नॉर्थ के डीसीपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई। जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने मामले की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग सहित संबंधित विभागों को भी दे दी है, ताकि पूरे नेटवर्क और अवैध भंडारण के स्रोत की विस्तृत जांच की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here