
रायपुर। महादेव घाट में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार देर रात एक बड़ी घटना टल गई। क्रेन से गणेश जी की प्रतिमा विसर्जित करते समय प्रतिमा नीचे गिर गई और खंडित हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। गणेश समिति के सदस्य आक्रोशित हो गए और क्रेन चालक के साथ हाथापाई की।

इसी बीच युवा नेता प्रदीप साहू ने अपनी सूझबूझ और साहस से भीड़ को शांत किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यदि उन्होंने समय रहते स्थिति को न संभाला होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
प्रदीप साहू ने दिखाया मानवीय संवेदनशीलता
युवा नेता प्रदीप साहू ने न केवल भीड़ को शांति बनाए रखने की अपील की, बल्कि चोटिल क्रेन चालक के लिए तुरंत स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस बुलवाई और रात 3 बजे उसे महादेव घाट से अस्पताल पहुंचाया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्रशासन पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद लगभग 25 मिनट तक स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। लोगों ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं की बेहतर तैयारी की मांग की है।
—










