रायपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: दो होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़, दो महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार, होटल संचालक फरार

0
45

रायपुर, 18 मई 2025 – राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र स्थित होटल आदित्य गेस्ट हाउस और गगन ग्रैण्ड में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपी समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस रेड के दौरान होटल के मैनेजर, स्टाफ और संदिग्ध अवस्था में मिले पुरुषों को हिरासत में लिया गया, जबकि होटल के संचालक और भागीदार फरार हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

17 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गंज क्षेत्र के दो होटलों में देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर होटल भेजा गया। सौदा तय होते ही प्वाइंटर ने ईशारा किया और पुलिस टीम ने छापेमारी कर दी।

  • होटल आदित्य गेस्ट हाउस में मैनेजर रेवती साहू महिला आरोपियों को सौंपते हुए पाई गई।
  • वहीं होटल गगन ग्रैण्ड में मैनेजर सुब्रत सेठी और निशामणी बेहरा अन्य महिला आरोपियों के साथ पकड़े गए।

रेड के दौरान क्या मिला?

  • 6 आरोपी (2 महिलाएं, 4 पुरुष) गिरफ्तार
  • होटल कमरों में संदिग्ध अवस्था में मिले पुरुष
  • कुल 4 मोबाइल फोन और नगद रकम जब्त
  • होटल के कागजात और बुकिंग रिकॉर्ड की जांच जारी

फरार आरोपी कौन?

  • कुणाल बाग – होटल आदित्य गेस्ट हाउस का संचालक
  • सुमित – गगन ग्रैण्ड होटल का भागीदार

दोनों फरार हैं। पुलिस इनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम:

  1.  सुब्रत सेठी (मैनेजर, गगन ग्रैण्ड)
  2.  रेवती साहू (मैनेजर, आदित्य गेस्ट हाउस)
  3. नीलाबर बाग – बलांगीर, उड़ीसा निवासी
  4. निशामणी बेहरा – उड़ीसा निवासी
  5.  मनोज कुमार वैष्णव – कांकेर निवासी
  6. तेजेश्वर डडसेना – महासमुंद निवासी

पुलिस का बयान:

गंज थाना में FIR नंबर 129/25 दर्ज की गई है। सभी आरोपियों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1

956 की धारा 3, 4, 5, 7 के तहत मामला दर्ज हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना गंज की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

मामले की जांच जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here