रायपुर, 6 जून 2025 | रिपोर्ट: CG Dastak
रायपुर शहर में बढ़ती गतिविधियों और आयोजनों को मद्देनज़र रखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने आज सिविल लाइन स्थित सी-04 भवन के सभागार में होटल, क्लब एवं बार संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक ली। इस बैठक में 100 से अधिक संचालक शामिल हुए।
👮♂️ उच्चस्तरीय पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों –
कीर्तन राठौर (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण)
डी.आर. पोर्ते (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम)
संदीप मित्तल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम)
विवेक शुक्ला (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नवा रायपुर)
संजय सिंह (उप पुलिस अधीक्षक क्राइम)
गुरजीत सिंह एवं सतीश ठाकुर (उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक)
सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
—
📋 क्या निर्देश दिए गए संचालकों को?
🔹 लाइसेंस: सभी बार/क्लब/होटल का वैध लाइसेंस अनिवार्य रूप से अद्यतित हो।
🔹 समय पालन: संस्थानों को तय समय पर खोलने व बंद करने के निर्देश।
🔹 CCTV: गेट, पार्किंग व कार्यक्रम स्थल पर हाई-क्वालिटी कैमरे लगाना अनिवार्य, जिनका डेटा कम से कम 1 माह तक सुरक्षित रखना होगा।
🔹 आगंतुक विवरण: रूम एंट्री पर आधार, पहचान पत्र व मोबाइल नंबर अनिवार्य किया जाए।
🔹 बाउंसर व स्टाफ: सभी कर्मचारियों की सूची एवं पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य।
🔹 इवेंट सुरक्षा: किसी भी विशेष आयोजन में कलाकारों और इवेंट टीम की जानकारी पूर्व में संबंधित थाना को देना होगा।
🔹 सामाजिक जिम्मेदारी: संचालकों को अपने संस्थानों में “फ्री ड्रिंक्स व फ्री एंट्री” जैसे प्रलोभनों पर पुनर्विचार करने को कहा गया।
🔹 नशे पर नजर: किसी भी तरह के “सूखे नशे” की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
—
⚠️ उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि निर्देशों की अनदेखी करने पर संबंधित संस्थान/संचालक के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
—
🎯 उद्देश्य:
इस बैठक का प्रमुख उद्देश्य रायपुर शहर में सुरक्षित, अनुशासित और समाजहितकारी आयोजन सुनिश्चित करना रहा। साथ ही निजी संस्थानों को भी सामाजिक जिम्मेदारी के दायरे में लाने की पहल इस दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।