
रायपुर। रायपुर नगर पालिका निगम के आयुक्त विश्वदीप के निर्देश पर जोन-8 के नगर निवेश विभाग ने शहीद भगत सिंह वार्ड (क्रमांक 21) के टाटीबंध क्षेत्र में 1746 वर्गफुट के अवैध निर्माण को ध्वस्त कियाl
जोन-8 की कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन और उप अभियंता लोचन प्रसाद चौहान की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक निगम ने स्वीकृति के विपरीत बनाए गए इस निर्माण को तुरंत तोड़ने का अभियान चलाया।

निगम अधिकारियों ने निर्माणकर्ता को भविष्य में नियमों का पालन करते हुए ही निर्माण कार्य करने की कड़ी चेतावनी दी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध निर्माण पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे शहरी विकास नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

—










