रायपुर: जानलेवा हमला कर लूट करने वाले फरार आरोपी दंपति नागपुर से गिरफ्तार, महिला निकली हिस्ट्रीशीटर

0
147

रायपुर। कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर चाकू से हमला कर मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूटने वाले फरार आरोपी दंपति को नागपुर (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और लूटी गई सामग्री बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, घटना 12 जून 2025 की रात करीब 8:30 बजे यदुवंशी चौक, हीरापुर में हुई थी, जहां गजेन्द्र यदु अपनी एक्टिवा में बैठे थे। तभी अजय यदु, प्रियेश यदु उर्फ प्रिंस और मुस्कान रात्रे ने उन्हें घेर लिया और पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, कड़ा और चाकू से जानलेवा हमला किया।

लूटकर भागे थे आरोपी, प्रकरण दर्ज

हमले के बाद आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल, नकदी, आधार, पैन और वोटर आईडी लूट लिया और मौके से फरार हो गए। मामले में थाना कबीर नगर में अपराध क्रमांक 95/25 धारा 109(1), 309(6), 3(5) BNS व 25, 27 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया गया।

हिस्ट्रीशीटर महिला और पूर्व जेलबंद पति

गिरफ्तार महिला मुस्कान रात्रे उर्फ यदु, थाना मौदहापारा की हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध रायपुर के कई थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं उसका पति प्रियेश यदु उर्फ प्रिंस पूर्व में अपहरण और नारकोटिक एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है।

ट्रेन से भाग रहे थे, नागपुर में हुई गिरफ्तारी

फरार दंपति की तलाश में कबीर नगर थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, GRP रायपुर और RPF नागपुर की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। जानकारी मिलने पर टीम ने तत्काल नागपुर में दबिश देकर आरोपियों को उस ट्रेन से गिरफ्तार किया, जिससे वे भागने की कोशिश कर रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

प्रियेश यदु उर्फ प्रिंस

पिता – अनिल यदु, उम्र 26 वर्ष

निवासी – यादव भवन के पास, साहूपारा, हीरापुर (कबीर नगर), रायपुर

वर्तमान – सुंदरानी वीडियो वर्ल्ड के पीछे, मौदहापारा, रायपुर

मुस्कान रात्रे उर्फ यदु

पति – प्रियेश यदु, उम्र 25 वर्ष

निवासी – वही पता

कार्रवाई में शामिल प्रमुख अधिकारी:

कबीर नगर थाना: निरीक्षक दीपेश जायसवाल

साइबर यूनिट: निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय व टीम

GRP रायपुर: SP श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, DySP एस. एन. अख्तर

RPF नागपुर: निरीक्षक सत्येन्द्रयादव और टीम

रिपोर्ट – CG Dastak 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here