रायपुर। SIR पर सख्त गृह मंत्री विजय शर्मा, बोले— घुसपैठियों को पकड़कर बांग्लादेश भेजेंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा

0
37

रायपुर | CG DASTAK

छत्तीसगढ़ में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर सियासत और बयानबाजी के बीच गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा और सख्त बयान सामने आया है। गृह मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर कोई घुसपैठिया पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी और ऐसे लोगों को “कान पकड़कर बाहर फेंका जाएगा और वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।”

उन्होंने कहा कि जितनी भी जांच की जरूरत होगी, वह पूरी गंभीरता से की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

🛑 पुलिस कार्रवाई का विरोध करने वालों पर भी सख्ती

अलसुबह की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समाज द्वारा किए गए प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि—

“पुलिस जांच में सभी को सहयोग करना चाहिए, चाहे मामला किसी का भी हो। कानून सबके लिए बराबर है।”

उन्होंने साफ किया कि जांच में बाधा डालने या विरोध के नाम पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

🏬 मैग्नेटो मॉल तोड़फोड़ मामला

मैग्नेटो मॉल में हुई तोड़फोड़ और इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा गिरफ्तारी दिए जाने को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि—

“मैग्नेटो मॉल की घटना में जो भी हुआ है, उस पर कार्रवाई जारी है। कानून अपना काम कर रहा है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

🎖️ गार्ड ऑफ ऑनर प्रथा पर बड़ा बयान

गार्ड ऑफ ऑनर की परंपरा समाप्त किए जाने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा—

“सरकार जनता जनार्दन के साथ काम करती है। गार्ड ऑफ ऑनर जैसी परंपराओं की कोई आवश्यकता नहीं है। इसमें बेवजह बड़ा बल लगता था, जिसकी अब जरूरत नहीं है।”

उन्होंने इसे व्यावहारिक और जनता से जुड़ा निर्णय बताया।

🔍 साफ संदेश: कानून सर्वोपरि

गृह मंत्री के इन बयानों से यह स्पष्ट हो गया है कि राज्य सरकार घुसपैठ, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति के मुद्दों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here