रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत, शिकार के लिए बिछाए गए तार ने ली जान, पूर्व जनपद सदस्य के पति समेत 3 गिरफ्तार

0
96

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से एक हाथी की मौत हो गई। यह करंट प्रवाहित तार जंगली सूअर के शिकार के लिए लगाया गया था। घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल गांव की है। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों ने जंगल में एक मृत हाथी को देखा, जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि जंगली सूअर को पकड़ने के लिए खेतों में करंट बिछाया गया था, जिसके संपर्क में आने से हाथी की मौत हुई।

मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंत राठिया, वीरसिंह माझी और रामनाथ राठिया को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी भाजपा की पूर्व जिला पंचायत सदस्य का पति बताया जा रहा है।

सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here