रायगढ़ के एनआरवीएस प्लांट में बड़ा हादसा: फर्नेस ब्लास्ट से दहला इलाका, 4 मजदूर घायल, एक की हालत गंभीर

0
45

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एनआरवीएस प्लांट के फर्नेस सेक्शन में भीषण धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास का इलाका दहल उठा और दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दिया। हादसे में चार मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसा लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तराईमाल स्थित एनआरवीएस प्लांट में हुआ। सुबह करीब 7 बजे फर्नेस ब्लास्ट होने से काम कर रहे मजदूर बुरी तरह झुलस गए। घायलों को तुरंत ओपी जिंदल फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक मजदूर को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

धमाके के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासनिक और पुलिस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। पूंजी पथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि हादसे में किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। मौत की खबर अफवाह है।

फिलहाल, प्लांट को सील कर दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फर्नेस में अचानक दबाव बढ़ने से ब्लास्ट हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here