राममय हुआ जामगांव-आर: 1000 किमी दूर मयूरभंज से पहुंचे श्रीराम दरबार के विग्रह, आतिशबाजी और बस्तर नाचा से हुआ भव्य स्वागत

0
267

रायपुर/जामगांव-आर।

13 मार्च 2026 को जामगांव-आर पूरी तरह राममय हो गया, जब भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी सहित पूरे राम दरबार के विग्रह भव्य शोभायात्रा के साथ गांव पहुंचे। गांव के चौक से लेकर श्रीराम मंदिर तक श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष, आतिशबाजी और बस्तर के पारंपरिक नृत्य “बस्तर नाचा” के साथ भगवान का भव्य स्वागत किया।

 

भगवान श्रीरामचंद्र जी के विग्रह को अरिहंत नगर, सरोना स्थित मंदिर के मुख्य निर्माणकर्ता श्री संदीप चंद्राकर के निवास से शोभायात्रा के रूप में रवाना किया गया था। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए शाम को जामगांव-आर पहुंची, जहां ग्रामवासियों ने भगवान का ऐतिहासिक स्वागत किया।

ओडिशा के मयूरभंज से बने हैं विग्रह

मंदिर के मुख्य निर्माणकर्ता संदीप चंद्राकर ने बताया कि भगवान श्रीराम के वनवास काल का सबसे अधिक समय लगभग 10 वर्ष दंडकारण्य क्षेत्र में बीता था। आज जिस क्षेत्र को छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के रूप में जाना जाता है, वह प्राचीन काल में दंडकारण्य का हिस्सा था।

उन्होंने बताया कि इसी दंडकारण्य से जुड़े ओडिशा के मयूरभंज में बड़े मोंगानी पत्थर से भगवान श्रीराम, पूरे राम दरबार और नवग्रह के विग्रह तैयार किए गए हैं। ये विग्रह लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा तय कर जामगांव-आर पहुंचे हैं, जो क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव और उत्सव का विषय है।

26-27 मार्च को होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह

संदीप चंद्राकर ने बताया कि श्रीराम मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह 26 और 27 मार्च 2026 को आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान के स्वागत में दंडकारण्य की परंपरा को जीवित रखते हुए बस्तर के पारंपरिक नृत्य से प्रभु का अभिनंदन किया गया।

चौक से मंदिर तक निकली भव्य शोभायात्रा

भगवान श्रीरामचंद्र जी की प्रतिमा को जामगांव-आर के चौक से श्रीराम मंदिर तक भव्य शोभायात्रा के साथ ले जाया गया, जहां श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा और जयघोष के साथ प्रभु का स्वागत किया। पूरे गांव में उत्सव और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

इस भव्य आयोजन में ग्राम सरपंच रूपेंद्र शुक्ला, आरएसएस के जिला प्रचारक हलधर महमल्ला, कारसेवक जिलोखन चंद्राकर, कामता प्रसाद साहू,  आसकरण जैन, सुरेश जैन, ऋषि चंद्राकर, भोला साहू, राधेश्याम राठी, नारद साहू, अनिल देवांगन, मनीष चंद्राकर, किशोर साहू, तीरथ चंद्राकर, मोहन चंद्राकर, कुंजी चंद्राकर सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि भगवान श्रीराम के आगमन से जामगांव-आर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत वातावरण बन गया है, और आने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह चरम पर है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here