राजनांदगांव में ईडी की बड़ी कार्रवाई: खनन कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेज जब्त

0
158

राजनांदगांव। प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम बुधवार सुबह से ही सक्रिय है। राजनांदगांव में बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। बताया जा रहा है कि शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर जांच एजेंसी की टीमें पहुंचीं और दस्तावेजों की जांच कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार, रायपुर से 10 गाड़ियों में पहुंची अधिकारियों की टीम ने सुबह 5:30 बजे से छापेमारी शुरू की। ईडी ने भारत माता चौक स्थित राधाकृष्ण अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नहाटा के घर, तथा कामठी लाइन में मनीष भंसाली के यहां कार्रवाई की है। सभी ठिकानों पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों और लेनदेन रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई खनन (माइनिंग) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायरों और ब्रोकरों से संबंधित बताई जा रही है। हालांकि, ईडी ने अब तक इस कार्रवाई से जुड़ा कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, इसलिए छापे का सटीक मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here