मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पहला विदेश दौरा – 10 दिन जापान और दक्षिण कोरिया में निवेश व विकास को लेकर होंगी अहम बैठकें

0
70

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से 10 दिवसीय विदेश दौरे पर रवाना होंगे। बतौर मुख्यमंत्री, यह उनका पहला विदेश प्रवास होगा। इस दौरे में उनके साथ मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और उद्योग सचिव रजत कुमार भी रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, सीएम विष्णुदेव साय 21 अगस्त की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे और शाम को जापान के लिए रवाना होंगे। जापान प्रवास के दौरान वे स्थानीय उद्योगपतियों, निवेशकों और अधोसंरचना विकास से जुड़े उद्यमियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर चर्चा होगी।

जापान दौरे के बाद मुख्यमंत्री साय और उनका दल दूसरे चरण में दक्षिण कोरिया का दौरा करेंगे। वहां भी उद्योग और अधोसंरचना क्षेत्र में साझेदारी, तकनीकी सहयोग और निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी।

विदेश दौरे के अंतर्गत मुख्यमंत्री और उनकी टीम 31 अगस्त की शाम दिल्ली लौटेंगे। इस यात्रा को छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और आर्थिक विकास के नए द्वार खोलने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here