
पलौद (अभनपुर)। CG DASTAK
महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का 7 दिवसीय विशेष शिविर ग्राम पलौद, तहसील अभनपुर में 22 जनवरी 2026 से 28 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया, जिसका आज विधिवत समापन समारोह संपन्न हुआ।

इस शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एल. के. साहू के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, श्रमदान, वृक्षारोपण, नशामुक्ति एवं सामाजिक जागरूकता रैली, ग्राम सर्वेक्षण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, सहित अनेक रचनात्मक और समाजोपयोगी गतिविधियाँ संपन्न की गईं।
साथ ही 7 दिवसीय शिविर के दौरान व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका, सामाजिक कुरीतियों पर संवाद एवं बौद्धिक चर्चाओं का आयोजन किया गया, जिससे स्वयंसेवकों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि का प्रेरक संबोधन
समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप साहू (प्रदेश संयुक्त सचिव, साहू संघ छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों में बिहारीलाल साहू उप सरपंच, देवी सिंह ठाकुर समाजसेवी भटगांव, शंभू सिंह, योगेंद्र गिरी गोस्वामी महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं एडवोकेट ताराचंद मिश्रा शामिल रहे।
अपने संबोधन में प्रदीप साहू ने भावुक होते हुए कहा—
“लगभग 20 वर्ष पहले मैं भी आप लोगों की तरह सामने लाइन में बैठकर एनएसएस शिविर में भाग लिया करता था। आज जीवन में मैं जहाँ भी हूँ, उसमें एनएसएस का बहुत बड़ा योगदान है। एनएसएस ने मुझे अनुशासन, सेवा भावना और नेतृत्व का पाठ पढ़ाया।”

उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर के दौरान होने वाली बौद्धिक चर्चाएं युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं। साथ ही इस सफल आयोजन एवं सहयोग के लिए उन्होंने विशेष रूप से ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया एवं स्वयंसेवकों को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने की प्रेरणा दी गई।
https://www.instagram.com/reel/DUDXlkIjNLw/?igsh=MWphdDZ0Zm1nbDRxbg==










