मनेंद्रगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई: ₹53 हजार रिश्वत मामले में अकाउंटेंट रंगे हाथ गिरफ्तार, CMO हिरासत में

0
16

मनेंद्रगढ़। CG DASTAK 

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद में दबिश दी। टीम ने अकाउंटेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया, जबकि CMO को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

ठेकेदार से मांगी गई थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, एक ठेकेदार से उसके कार्य का बिल पास कराने के बदले ₹53,000 की रिश्वत मांगी गई थी। इसमें से ₹20,000 की पहली किश्त पहले ही दी जा चुकी थी, जबकि शेष ₹33,000 देने के लिए आज ठेकेदार CMO के घर पहुंचा।

जाल बिछाकर बैठी थी ACB टीम

बताया जा रहा है कि CMO इसहाक खान के निर्देश पर ठेकेदार ने यह राशि नगर पालिका के अकाउंटेंट सुशील भगत को सौंपी। जैसे ही अकाउंटेंट ने नकद रकम ली, पहले से तैयार ACB टीम ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया।

दोनों अधिकारी हिरासत में, पूछताछ जारी

ACB ने कार्रवाई करते हुए अकाउंटेंट सुशील भगत को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं CMO इसहाक खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश

ACB अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here