भिलाई में फिर स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 लोगों को किया गिरफ्तार

0
113

दुर्ग। भिलाई क्षेत्र में एक बार फिर स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने जुनवानी स्थित चौहान बिजनेस पार्क की तीसरी मंजिल पर संचालित लोरेंज और लीवेलनेस स्पा में छापा मारकर 5 लड़कियों, 4 ग्राहकों और दोनों सेंटरों के मैनेजरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि दोनों स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। आज पुख्ता सूचना मिलने के बाद एडिशनल एसपी ICUAW पद्मश्री तंवर, सीएसपी भारती मरकाम और स्मृतिनगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह की टीम ने एक प्लानिंग के तहत रेड मारी।

पुलिस ने पहले एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर अंदर भेजा, सिग्नल मिलते ही टीम अंदर पहुंची। अचानक छापे के दौरान अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने किसी को भागने नहीं दिया।

छापे में लोरेंज स्पा सेंटर से 3 लड़कियां, 2 ग्राहक, मैनेजर और एक वर्कर को पकड़ा गया, जबकि लीवेलनेस स्पा से 2 लड़कियां, 2 ग्राहक, 1 मैनेजर और एक महिला वर्कर को हिरासत में लिया गया। सभी को स्मृतिनगर चौकी लाकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एडिशनल एसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि—

“कई दिनों से इन दोनों स्पा सेंटरों में जिस्मफरोशी की शिकायत मिल रही थी। आज जब टीम ने छापा मारा तो आरोप सही पाए गए। आगे भी ऐसी जगहों पर कार्रवाई जारी रहेगी।”

गौरतलब है कि सुपेला और स्मृतिनगर थाना क्षेत्रों में कई स्पा सेंटर संचालित हैं, जहां पहले भी पुलिस ने छापे मारे हैं। बावजूद इसके, देह व्यापार का यह नेटवर्क लगातार सक्रिय बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here