भाजपा मंडल बलौदा में हर्षोल्लास के साथ मनाया अटल शताब्दी जयंती वर्ष

0
86

सरायपाली :– दिनाँक 25 दिसंबर 2025 को पावन धरा ग्राम बलौदा में भाजपा बलौदा मंडल के संयोजन में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ युग पुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती मनाई गई।

चूंकि अटल जी भूतपूर्व प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ सिद्धहस्त कवि भी थे। जिन्हें याद करते हुए कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य तथा अंचल की भाजपा की जानी-मानी हस्ती श्रीमती सरला कोसरिया,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्तर सिंह नायक,मंडल अध्यक्ष बलौदा नीलांबर तांडी,पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप साहू, मंत्री प्रधान, मंडल अध्यक्ष केदुवाँ दंडधर साव, गिरीश साहू,शारदा तिवारी,भाजपा अनुसूचित जाति आयोग जिला अध्यक्ष प्रमोद सागर ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर अटल जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में उद्धव नंद एवं प्रेमानंद भोई के संयुक्त संचालन में काव्यपाठ प्रारंभ की गई जिसमें अजय प्रधान अद्वैत ने अटल जी को समर्पित बहुत ही बेहतरीन प्रस्तुति देते शिशुपाल पर्वत की तराई पर बसे ऐतिहासिक गांव बलौदा की मिट्टी को नमन करते हुए कि “नाम अटल, काम अटल.

आस अटल, विश्वास अटल”। सुन्दर लाल डड़सेना मधुर ने अटल जी के श्री चरणों में अपनी काव्य कृति अर्पित करते हुए कहा कि “अटल नाम अमर रहे, माँ भारती का जो सम्मान।कवि मन, नेता कर्म में, राष्ट्र प्रथम थी उनकी पहचान।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सद्भावना की मिशाल, वाणी में नम्रता,चेहरे पर रहती जिनकी सदा मुस्कान।अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों का, विरोधी भी करते थे सम्मान।”हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूँगा” सजग प्रहरी का ये बयान।श्रेष्ठ नेता, प्रखर वक्ता ने बढ़ाया यूएनए में हिन्दी भाषा का सम्मान।”विनोद कुमार चौहान जोगी ने काव्यपाठ करते हुए कहा कि “नाम अटल, निश्चय अटल, दृढ़ संकल्प से, सफल सब यत्न हो गए।और इस तरह, युग पुरुष, राष्ट्र भक्त, बाजपेई जी, भारत रत्न हो गए।।” नानदाउ पटेल ने बहुत ही बेहतरीन मुक्तक प्रस्तुत करते हुए कहा कि” छवि बेदाग है जिनकी आचरण के सरल हैँ वे,प्रश्न ज़ब देश पर आये धधकते से अनल हैं वे।अंत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रेमानन्द भोई ने कारगिल युद्ध के समय लिखी अपनी कविता तीन कुंवारे सुनाते हुए कहा -जब मिलेंगे तीनों कुंवारे खाक कर देंगे ओ पाक तेरे सुनाकर भारत की युवा शक्ति और पराक्रम का गुणगान किया।

अंत में सरला कोसरिया ने कविता के साथ ऊर्जावान उद्बोधन के साथ अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।सभी ऊर्जावान कार्यकर्ताओं एवं कवि वृंदों को अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती सरला कोसरिया जी, राज्य महिला आयोग सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में छतर सिंह नायक पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष; मंत्री प्रधान जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष; प्रदीप साहू जी, जिला प्रवक्ता, भाजपा जिला महासमुंद; नीलांबर तांडी, मंडल अध्यक्ष; गिरीश साहू, मंडल महामंत्री; श्रीमती शारदा तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष; सुभाष प्रधान मंत्री; केशव साह, बलौदा सरपंच; प्रतिनिधि सरोज सेठ; राजकुमार भोई, मंडल कोषाध्यक्ष; नरेश तिवारी, कार्यक्रम संयोजक; अमित साहू, वीरेंद्र साहू; उद्धव नंद, जनपद सदस्य; पद्मिनी भोई; प्रमोद सागर, अनुसूचित जाति जिला अध्यक्ष; केदूवां डंडधर साव, महामंत्री; प्रमोद सागर पटेल, सुरती लाल लकड़ा, छुईपाली मंडल उपाध्यक्ष दयानिधि जाल सहित मंडल के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह-प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here