बिलासपुर में नशे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 महिलाओं सहित 13 आरोपी गिरफ्तार

0
36

बिलासपुर। जिले में सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं समेत 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 किलो से अधिक गांजा और 2925 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की गई हैं।

यह कार्रवाई जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों — सरकंडा, सिविल लाइन, बेलगहना, सीपत, कोनी, कोटा, रतनपुर, बिल्हा और सिरगिट्टी में की गई। पुलिस ने कुल 12 गांजा तस्करों और 1 प्रतिबंधित दवा विक्रेता को पकड़ा है। जब्त नशीली टेबलेट की कीमत लगभग 11,497 रुपये आंकी गई है।

इसी क्रम में कोनी थाना पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए महिला गांजा तस्कर पूर्णिमा वर्मा को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 256 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब 36,000 रुपये बताई गई है।

महिला आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here