बिलासपुर: अरपा नदी में युवक की डूबने से मौत, शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

0
55

बिलासपुर। जिले के लावर गांव के पास शनिवार को अरपा नदी में युवक की लाश तैरती हुई मिली। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नकुल केंवट के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नकुल केंवट सुबह मछली पकड़ने के लिए लावर गांव के पास स्थित अरपा नदी गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद ग्रामीणों ने युवक का शव नदी में तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। जांच के दौरान मृतक के सिर के हिस्से पर खून के निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और युवक की मौत के पीछे की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here