
रायपुर. पुलिस विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के यशस्वी उप मुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा ने समाजसेवी प्रदीप साहू को सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराकर मानवता और सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत करने के लिए दिया गया।
उपमुख्यमंत्रियों ने प्रदीप साहू के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की भूमिका प्रेरणादायी है, जो संकट की घड़ी में मानवता को सर्वोपरि रखते हैं।
📍CG Dastak न्यूज़ डेस्क










