नवा रायपुर में रफ्तार का कहर — तेज रफ्तार डस्टर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, आरोपी गिरफ्तार

0
56

रायपुर। राजधानी नवा रायपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। रविवार सुबह सेक्टर 22 में हुई इस दर्दनाक घटना में एक रेनॉल्ट डस्टर कार (CG04LB 8055) ने बाइक सवार युवक तुषार अग्रवाल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक और कार करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए चली गईं, जिससे तुषार अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कार चला रहा व्यक्ति विकास अहूजा तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना पर राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी चालक विकास अहूजा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस अब हादसे के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर नवा रायपुर की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ते खतरे को उजागर कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here