देर रात फार्महाउस में पार्टी और हुल्लड़बाजी, 22 लोगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0
164

रायपुर | CG DASTAK

विधानसभा क्षेत्र के JD फार्महाउस में युवक-युवतियों का उत्पात, सभी पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात पार्टी और हुल्लड़बाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विधानसभा थाना क्षेत्र के ग्राम पिरदा स्थित JD फार्महाउस में देर रात शोर-शराबा और हंगामा करने वाले 15 लड़कों और 7 लड़कियों सहित कुल 22 लोगों पर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

📌 क्या है पूरा मामला?

दिनांक 17-18 दिसंबर 2025 की दरम्यानी रात पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पिरदा स्थित JD फार्महाउस में कुछ युवक-युवतियां देर रात पार्टी कर रहे हैं और जमकर हुल्लड़बाजी कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर देखा गया कि बड़ी संख्या में युवक और युवतियां तेज आवाज में पार्टी करते हुए हंगामा और शोर-शराबा कर रहे थे। पुलिस द्वारा समझाइश देने और शांत कराने के प्रयास के बावजूद भी वे पुलिस की मौजूदगी में ही हुल्लड़बाजी करते रहे, जिससे क्षेत्र में अशांति का माहौल बन गया।

⚖️ 22 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने 15 पुरुष और 7 महिलाओं सहित कुल 22 लोगों के खिलाफ थाना विधानसभा में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की। सभी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

👥 गिरफ्तार किए गए आरोपी

पुलिस द्वारा जिन 15 युवकों को गिरफ्तार किया गया, उनके नाम इस प्रकार हैं—

  1. देवेन्द्र साहू (27), निवासी टेकरी, थाना विधानसभा
  2. गौरव जोशी (28), करबला पारा, आजाद चौक
  3. वैभव पाठक (20), चंगोराभाठा, डीडी नगर
  4. मनीष वर्मा (26), कुन्दरा पारा, थाना विधानसभा
  5. निखिल वर्मा (21), कुन्दरा पारा, थाना विधानसभा
  6. जय प्रकाश महेश्वरी (19), भुरकोनी, थाना विधानसभा
  7. दीपक धीवर (28), छपोरा, थाना विधानसभा
  8. विकास दास मानिकपुरी (28), गुढियारी
  9. रितिक मिश्रा (25), जीवन विहार, तेलीबांधा
  10. रुपेन्द्र सिंह ठाकुर (27), पुरानी बस्ती
  11. तनजीत प्रीत सिंह (22), न्यू राजेन्द्र नगर
  12. आलोक धर दीवान (25), पुरानी बस्ती
  13. शिवम आर्या (28), तेलीबांधा
  14. हरिओम दुबे (26), तेलीबांधा
  15. देवांश ठाकुर (23), सुंदर नगर, डीडी नगर
  16. –22. 07 महिला आरोपी

🚔 पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने साफ कहा है कि रात में अवैध पार्टियों, शोर-शराबा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक शांति भंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

📌 CG DASTAK ऐसे ही राजधानी की हर बड़ी खबर आप तक सबसे पहले पहुंचाता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here