दुर्ग में सूने मकान से लाखों की चोरी करने वाले तीन अपचारी बालक गिरफ्तार, त्रिनयन ऐप से खुला राज

0
63

दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिक्षक नगर में हुए चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन अपचारी बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में त्रिनयन ऐप की मदद मिली। तीनों से 50 ग्राम सोने का बिस्किट, पीतल के बर्तन और एक टंकी सहित कुल 6 लाख 58 हजार 800 रुपये का सामान बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक नगर निवासी उमाशंकर पटेरिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि वे कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गई थीं। लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर देखने पर सोने का बिस्किट, पीतल का लोटा, कलश और टंकी गायब थे।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें तीन संदिग्ध नाबालिग बोरी में सामान ले जाते दिखे। पुलिस ने त्रिनयन ऐप के माध्यम से पहचान कर तीनों अपचारी बालकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात कबूल की।

पुलिस ने बताया कि चोरी का कुछ सामान एक महिला को बेचा गया था, जिसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों अपचारी बालकों को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here