दुर्ग – कैथोलिक ननों की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, INDIA गठबंधन के सांसदों ने जेल में की मुलाकात

0
151

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्मांतरण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार की गई दो कैथोलिक ननों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज INDIA गठबंधन के सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दुर्ग पहुंचा और जेल में बंद ननों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, और दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी शामिल रहे।

सांसदों को पहले जेल प्रशासन ने मिलने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन जेल डीजी की मंजूरी के बाद उन्हें जेल के भीतर जाकर ननों से मुलाकात की इजाजत मिली। इसके बाद सांसदों ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और कहा कि इस मामले को कानूनी तरीके से लड़ा जाएगा।

🔹 सांसदों के मुख्य बयान:

🔸 भूपेश बघेल (पूर्व मुख्यमंत्री) –

“जब लोकसभा से चुने गए सांसद किसी महिला बंदी से मिलना चाहते हैं, तो राज्य सरकार उन्हें क्यों रोक रही है? यह गंभीर सवाल खड़े करता है।”

🔸 बेनी बेहनान (सांसद, केरल) –

“दोनों नन मेरे लोकसभा क्षेत्र से हैं और मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। यह न तो धर्मांतरण का मामला है, न ही मानव तस्करी का। पूरे देश में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।”

🔸 सप्तगिरि उल्का (सांसद) –

“केवल कपड़े देखकर बजरंग दल के लोगों ने महिला ननों के साथ अभद्रता की और आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। हम कानूनी रूप से इस मामले को लड़ेंगे और मुख्यमंत्री विष्णु साय से भी मुलाकात करेंगे।”

यह मामला अब केवल कानूनी नहीं, बल्कि राजनीतिक रंग भी ले चुका है। विपक्ष ने इसे अल्पसंख्यकों के खिलाफ उत्पीड़न बताते हुए कार्रवाई की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। आने वाले दिनों में इस पर और बयानबाजी और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here