दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में अफीम की खेती का खुलासा: 2 एकड़ खेत में मिली अवैध फसल, प्रशासन में हड़कंप

0
79

बलरामपुर। CG DASTAK 
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब बलरामपुर जिले से भी अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया है। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब दो एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही पहुंची संयुक्त टीम

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेत का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती पाए जाने के बाद अधिकारियों ने तुरंत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

बाहरी व्यक्ति ने ली थी जमीन लीज पर

प्राथमिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि एक बाहरी व्यक्ति ने जमीन लीज पर लेकर इस अवैध खेती को अंजाम दिया था। अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

प्रशासन ने खेत में लगी अफीम की फसल को लेकर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले दुर्ग जिले में भी करोड़ों रुपये की अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था, जिसके बाद अब बलरामपुर में मिली अफीम की फसल ने प्रशासन की चिंता और बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here