जशपुर ब्रेकिंग: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार और भेजा गया जेल

0
36

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान अमन लकड़ा (उम्र 22 वर्ष, निवासी पत्थलगांव क्षेत्र) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय पीड़िता ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2024 में दीदी के घर एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात अमन लकड़ा से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी, और आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए।

पीड़िता ने बताया कि आरोपी 14 सितंबर 2025 तक लगातार शादी का वादा करता रहा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने विवाह के लिए दबाव डाला, तो आरोपी ने साफ इंकार कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर अत्यंत संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि “ऐसे मामलों में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here