छत्तीसगढ़ में ‘संविधान हत्या दिवस’ पर भावुक हुए मुख्यमंत्री साय, बोले – यह केवल घटना नहीं, बल्कि व्यक्तिगत पीड़ा

0
124

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर राजधानी रायपुर में हुआ विशेष आयोजन, लोकतंत्र सेनानियों को किया गया सम्मानित

रायपुर, 25 जून 2025 – छत्तीसगढ़ में आज आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाया गया। राजधानी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं की बड़ी उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भावुक होते हुए कहा, “यह केवल एक ऐतिहासिक घटना नहीं, बल्कि मेरे जीवन की व्यक्तिगत पीड़ा है।”

मुख्यमंत्री साय ने याद किया आपातकाल का काला कालखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके बड़े पिताजी स्वर्गीय नरहरि प्रसाद साय आपातकाल के दौरान 19 महीने तक जेल में रहे। उनके घर में चूल्हा तक नहीं जलता था। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों को कुचलने वाला वह दौर आज भी लोकतंत्र के लिए एक चेतावनी है।

साय ने लोकतंत्र सेनानी परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि राज्य सरकार 10 हजार से 25 हजार रुपए तक की मासिक सम्मान राशि प्रदान कर रही है ताकि उनके बलिदान को यथोचित सम्मान दिया जा सके।

डॉ. रमन सिंह का प्रहार: “यह सत्ता की लोलुपता थी”

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आपातकाल के लिए इंदिरा गांधी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा, “यह सत्ता की लोलुपता और स्वार्थ की पराकाष्ठा थी।” उन्होंने कहा कि एक लाख से ज्यादा लोगों को बिना न्यायिक प्रक्रिया के जेलों में डाला गया और लोकतंत्र को खुली जेल में तब्दील कर दिया गया था।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आपातकाल को पढ़ें, समझें और लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक बनें।

संगोष्ठी, प्रदर्शनी और जनजागरूकता रैली का आयोजन

इस अवसर पर आपातकाल की घटनाओं पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें लोकतंत्र विरोधी कार्रवाइयों और मानवाधिकार हनन के चित्रों व दस्तावेजों को प्रदर्शित किया गया। मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने जनजागरूकता रैली में भी भाग लिया।

मुख्य वक्ता बलदेव भाई शर्मा का संबोधन

पूर्व कुलपति बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि “25 जून 1975 भारतीय लोकतंत्र का सबसे शर्मनाक और काला दिन है,” जब संविधान को कुचल दिया गया और नागरिक अधिकार छीन लिए गए।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य

इस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, विधायक पुरंदर मिश्रा, गुरु खुशवंत साहेब, मोतीलाल साहू, राजीव अग्रवाल, नीलू शर्मा, सच्चिदानंद उपासने, दिवाकर तिवारी, शशांक शर्मा, विवेक आचार्य सहित बड़ी संख्या में छात्र, लोकतंत्र सेनानी, बुद्धिजीवी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।—

📲 CG DASTAK के WhatsApp चैनल को फॉलो करना न भूलें👇 https://whatsapp.com/channel/0029VbAMjLI4IBhBm7Hraj2Y

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here