छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन ने पत्रकारों को दी दीपावली की शुभकामनाएं और मिष्ठान भेंट किया— जिलेभर में सम्मान और सौहार्द का संदेश

0
59

जिलाध्यक्ष छायाकांत भटट् ने जिले भर के सभी सम्मानीय पत्रकारों को भेंट किया दिपावली शुभ संदेश व मिठाईयाँ से मुंह मिठा करवाया|

मीडिया जगत के सबसे सक्रिय संगठन छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन द्वारा दीपावली पर्व के अवसर पर पत्रकार साथियों को शुभकामनाएं देने का सराहनीय पहल किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक टी.एस. कंवर के मार्गदर्शन में संगठन ने यह निर्णय लिया कि महासमुंद जिले के लगभग पत्रकारों को सम्मान और शुभकामना संदेश दिए जाएं।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन, महासमुंद जिला इकाई के युवा और ऊर्जावान जिलाध्यक्ष छायाकांत भट्ट एवं उनकी टीम ने सरायपाली, बसना, सांकरा, पिथौरा, बागबाहरा, कोमाखान और महासमुंद सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय पत्रकारों से भेंट की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न केवल अपने संगठन के पत्रकारों बल्कि अन्य सम्मानीय पत्रकार साथियों को भी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता जगत में पारस्परिक सौहार्द, एकता और सहयोग की भावना को सुदृढ़ करना बताया गया। इस पहल की जिलेभर में सराहना की जा रही है।

आपको बता दे छायाकांत भटट् और उनके टीम के द्वारा पूरे महासमुंद जिले के सभी पत्रकार साथियों के लिए दिपावली के शुभ अवसर पर मिष्ठान और दिपावली संदेश भेजा गया|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here