चकरभाठा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ उभरी आवाज, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने GM को सौंपा विरोध पत्र

0
157

बिलासपुर। CG DASTAK 
चकरभाठा रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की कथित साजिश को लेकर छत्तीसगढ़ में विरोध तेज होता जा रहा है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (GM) को औपचारिक विरोध पत्र सौंपा है और साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी हालत में चकरभाठा रेलवे स्टेशन का नाम बदले जाने नहीं दिया जाएगा।

क्रांति सेना ने कहा कि चकरभाठा केवल एक रेलवे स्टेशन नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़िया समाज की ऐतिहासिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। स्टेशन का नाम बदलना सीधे तौर पर छत्तीसगढ़िया अस्मिता और जनभावनाओं पर हमला है।

नाम बदलना जनता के साथ अन्याय

विरोध पत्र में संगठन ने उल्लेख किया है कि चकरभाठा नाम वर्षों से सरकारी दस्तावेजों, रेलवे रिकॉर्ड, पहचान पत्रों, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों और जनजीवन से जुड़ा हुआ है। बिना किसी ठोस कारण के नाम बदलना आम जनता को भारी असुविधा और भ्रम की स्थिति में डाल देगा।

आंदोलन और तेज करने की चेतावनी

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने चेतावनी दी है कि यदि नाम बदलने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक नहीं लगाई गई, तो संगठन राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगा।

संगठन ने दो टूक कहा—

“चकरभाठा के नाम से छेड़छाड़ नई चलही। जरूरत परही त आंदोलन अउ तेज करे जाही।”

छत्तीसगढ़िया अस्मिता की लड़ाई

क्रांति सेना का कहना है कि यह लड़ाई केवल एक स्टेशन के नाम की नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की पहचान, सम्मान और स्वाभिमान की है। संगठन ने प्रदेशवासियों से एकजुट होकर इस मुद्दे पर आवाज बुलंद करने की अपील की है।

✊ चकरभाठा के नाव ले छेड़छाड़ नई चलही!
✊ छत्तीसगढ़िया अस्मिता के लड़ाई जारी हे!
✊ जय छत्तीसगढ़ महतारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here