ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान से सोने की चैन चोरी करने वाली उड़ीसा की अंतर्राज्यीय महिला आरोपी गिरफ्तार

0
67

रायपुर। राजधानी रायपुर के सदर बाजार स्थित एक नामी ज्वेलरी शोरूम में हुई चोरी के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राहक बनकर सोने की चैन चोरी करने वाली उड़ीसा की अंतर्राज्यीय महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में प्रार्थी प्रिंस जैन, संचालक भोरावत एंड संस ज्वेलरी शॉप, सदर बाजार ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में आई। सोने की चैन दिखाने के दौरान उसने सेल्समेन को बातचीत में उलझाया और मौका पाकर एक सोने की चैन चोरी कर फरार हो गई।
घटना के बाद थाना कोतवाली में अज्ञात महिला के खिलाफ अपराध क्रमांक 16/26, धारा 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।

CCTV और तकनीकी विश्लेषण से हुई पहचान

पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त दीपक मिश्रा, थाना कोतवाली एवं एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की।
टीम ने दुकान और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, कर्मचारियों से पूछताछ की और तकनीकी विश्लेषण के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान आरोपी महिला की पहचान निशा गुप्ता, निवासी काटाभांजी (उड़ीसा) के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने उड़ीसा के काटाभांजी से आरोपी महिला को दबोच लिया। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

चोरी की चैन बरामद

पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी की गई सोने की चैन (कीमत लगभग ₹50,000) बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

👤 गिरफ्तार आरोपी

निशा गुप्ता
पति – बिकास गुप्ता
उम्र – 42 वर्ष
निवासी – शास्त्री चौक, काटाभांजी, जिला बलांगीर, उड़ीसा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here