गरियाबंद में व्यापारी के घर नकाबपोश लुटेरों का कहर, 4 लाख नकद व 400 ग्राम सोना ले उड़े

0
215

गरियाबंद | छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा थाना अंतर्गत चरौदा गांव में बीती रात एक सनसनीखेज लूटपाट की घटना सामने आई है। 6 से 7 नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाया और चाकू की नोक पर लाखों की संपत्ति लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

व्यापारी परिवार को बनाया बंधक, लूट की वारदात को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार, चरौदा गांव निवासी व्यापारी सूर्यकांत अग्रवाल के घर में रात लगभग 2 बजे नकाबपोश लुटेरे पीछे के दरवाजे से घुस आए। घर में मौजूद सभी सदस्यों के मोबाइल छीनकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया गया और चाकू की नोक पर तीन से चार लाख रुपये नगद और करीब 400 ग्राम सोने के जेवरात लूट लिए।

लुटेरों की धमकी: ‘पुलिस को खबर की तो अंजाम बुरा होगा’

लूट के बाद जाते-जाते लुटेरे परिवार को पुलिस को सूचना न देने की धमकी देकर फरार हो गए। जैसे ही लुटेरे भागे, व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस की जांच शुरू, गांव में फैली दहशत

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। क्राइम सीन का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और कहा कि जांच तेजी से की जा रही है, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

इलाके में सीसीटीवी खंगाले जा रहे, संदिग्धों की तलाश शुरू

पुलिस टीम गांव और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

इस वारदात ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here