
खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के ग्राम खैरबना में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। 30 वर्षीय मोहिनी साहू, जो दो मासूम बच्चों की मां थी, की निर्मम हत्या कर दी गई। मोहिनी की हत्या उस समय की गई, जब वह घर पर अकेली थी और उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे।
जब बच्चे स्कूल से लौटे तो दरवाजे पर अपनी मां को आवाज़ लगाते रहे, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़ा गया। जैसे ही दरवाजा खुला, घर के अंदर का मंजर देखकर सभी सन्न रह गए। मोहिनी साहू की लाश खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ी हुई थी।

मृतका के बारे में जानकारी:
नाम: मोहिनी साहू (उम्र 30)
पति: कीर्तन साहू (2 वर्ष पूर्व मृत्यु)
हाल ही में मायके पद्मावतीपुर से लौटकर खैरबना गांव में अपने बच्चों के साथ रह रही थी।
हत्या की जानकारी:
सम्भवतः किसी भारी वस्तु से महिला के सिर और गर्दन पर वार किया गया।
वारदात की सम्भावित समयावधि: गुरुवार शाम 5 बजे के आसपास।
पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम:
एएसपी नितेश गौतम थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचेl

गांव में आक्रोश का माहौल:
इस निर्मम हत्या के बाद गांव में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच हर पहलू से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
—










