एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते 04 आरोपी गिरफ्तार

0
42

एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक सुजुकी डिजायर कार क्रमांक सी जी 07 सी डी 9986 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर आ रहे है, सूचना पर एनएच 53 रोड रेहटीखोल पहूंच कर नाकाबंदी किये, कुछ सूचक के बताये अनुसार सुजुकी डिजायर कार क्रमांक सी जी 07 सी डी 9986 सामने से आते दिखा, वाहन को रोककर चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम सोनू सिंह पिता स्व अमृत सिंह उम्र 33 साल साकिन कैम्प 2 पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छग व बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम राजेश तगडे पिता चिंतामणी तगडे उम्र 26 साल साकिन पावर हाउस शारदापारा तालाब कैम्प थाना छावनी जिला दुर्ग छ0ग0, बीच में बैठे व्यक्ति अपना नाम विक्रम सिंह पिता स्व मंगल सिंह उम्र 45 साल साकिन भिलाई पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छग, कन्हैया साहू पिता रघु साहू उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्रमांक 32 थाना छावनी जिला दुर्ग छग, का होना बताये, वाहन की जांच पड़ताल करने पर सुजुकी डिजायर कार के पीछे सीट में एक प्लास्टिक बोरी के अंदर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये जिसे सोहेला के आगे उडिसा से भिलाई (छत्तीसगढ) ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए आरोपियों से 04 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 2 लाख रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त वाहन सुजुकी डिजायर कार क्रमांक सी जी 07 सी डी 9986, एवं 03 नग मोबाईल कीमती 26 हजार रूपये, कुल जुमला 05 लाख 26 हजार रूपये की संपत्ति जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा (20बी (दो)(सी) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गए है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

गिरफतार आरोपी-

*परिवहनकर्ता*

01- सोनू सिंह पिता स्व अमत सिंह उम्र 33 साल साकिन कैम्प 2 पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छग।

02- राजेश तगडे पिता चिंतामणी तगडे उम्र 26 साल साकिन 2 पावर हाउस शारदापारा तालाब कैम्प 2 थाना छावनी जिला दुर्ग छग।

03-विक्रम सिंह पिता स्व मंगल सिंह उम्र 45 साल साकिन भिलाई पावर हाउस जेपी चौक थाना छावनी जिला दुर्ग छग।

04-कन्हैया साहू पित रघु साहू उम्र 25 साल साकिन वार्ड क्रमांक 32 थाना छावनी जिला दुर्ग छग।

जप्त सम्पत्तीः-

01. 04 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा, कीमत 2 लाख रुपये।

02. परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन सुजुकी डिजायर कार कीमत 3 लाख रूपये।

03. तीन नग मोबाईल कीमत 26 हजार रूपये।

  1. कुल जुमला 05 लाख 26 हज़ार रूपये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here