
4 घरों में चोरी और 1 दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा, ₹4 लाख का माल बरामद
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में आवासीय कॉलोनियों के सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर और आदतन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार किया गया है, जो पहले भी एक दर्जन से अधिक चोरी मामलों में जेल जा चुका है।

गिरोह बनाकर देता था चोरी की वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की दोपहिया वाहन से रात के समय घूम-घूमकर आवासीय कॉलोनियों में सूने मकानों को निशाना बनाता था। आरोपी द्वारा 4 नकबजनी और 1 दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया गया है।
CCTV और तकनीकी विश्लेषण से पकड़ा गया आरोपी
लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र संदीप पटेल, पुलिस उपायुक्त क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में टीम ने CCTV फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे दबोचा।

चोरी का माल और वाहन बरामद
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने—
- सोने-चांदी के जेवरात
- नकद राशि
- चोरी की गई 1 दोपहिया वाहन
- 1 मोबाइल फोन
- 1 ATM कार्ड
बरामद किया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग ₹4,00,000 आंकी गई है।

संगठित अपराध की धारा में कार्यवाही
गिरोह बनाकर चोरी करने के चलते आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 331(4), 305, 3(5) एवं 111 BNS (संगठित अपराध) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिनसे और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
दर्ज चोरी के प्रकरण
- थाना डी.डी.नगर – अपराध क्रमांक 560/25
- थाना डी.डी.नगर – अपराध क्रमांक 43/26
- थाना डी.डी.नगर – अपराध क्रमांक 53/26
- थाना डी.डी.नगर – अपराध क्रमांक 55/26
दोपहिया चोरी प्रकरण
थाना डी.डी.नगर – अपराध क्रमांक 40/26
👤 गिरफ्तार आरोपी
सिद्धार्थ सिंह उर्फ सिद्धू
पिता – राकेश सिंह
उम्र – 26 वर्ष
निवासी – पी.आर.टी. कॉलोनी, अमलेश्वर, जिला दुर्ग
🔎 लंबा आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी के खिलाफ डी.डी.नगर थाना में 12 से अधिक चोरी और नकबजनी के मामले पहले से दर्ज हैं।










