
रायपुर। CG DASTAK
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आर्ना फाउंडेशन द्वारा रायपुर में एक गरिमामय एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के विस्तार और समाजसेवा की गतिविधियों को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई टीम को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और नव नियुक्त पदाधिकारियों ने औपचारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया।

कार्यक्रम में डीआईजी मिलना कुर्रे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं नम्रता गोगलानी, नम्रता तिवारी, आकांक्षा तिवारी, अभिषेक मिश्रा, पल्लवी मिश्रा, मेहर सुंदरानी और कनिष्का अत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
महिलाओं को मिल रहा नेतृत्व का मंच – मिलना कुर्रे
मुख्य अतिथि डीआईजी मिलना कुर्रे ने आर्ना फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी संस्थाएं महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करती हैं।

नई टीम को मिली जिम्मेदारियाँ
- इस अवसर पर संस्था द्वारा विभिन्न पदों पर नियुक्तियाँ की गईं –
लीगल एडवाइजर: गायत्री साहू - डायरेक्टर: डी. एस. मिश्रा
- प्रेसिडेंट: सोनम सिंह राठौर
- वाइस प्रेसिडेंट: गुरदीप कौर (पूजा)
- कोषाध्यक्ष एवं प्रोग्राम डायरेक्टर: सुनीता प्रधान
- सेक्रेटरी: ज्योति सुंदरानी
- मेंबर: निवृति वाघड़े
समाजसेवा के लिए प्रतिबद्ध है संस्था
संस्था की संस्थापक एवं समाजसेवी रुना शर्मा ने सभी अतिथियों और सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि आर्ना फाउंडेशन समाज के जरूरतमंद वर्ग, महिलाओं और युवाओं के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। नई टीम के जुड़ने से संस्था की गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी और समाजहित में कई नए कार्यों को गति मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया और आपसी संवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।









