अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रायपुर में होगा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट, साई स्टेडियम में सुबह 7 बजे से मुकाबले

0
119

रायपुर। CG DASTAK 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट समिति द्वारा महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 8 मार्च 2026 (रविवार) को सुबह 7 बजे से शुरू होगी। टूर्नामेंट का आयोजन साई छत्रपति शिवाजी आउटडोर स्टेडियम, बुधातालाब रायपुर में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार इस टूर्नामेंट का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की खेल प्रतिभा को मंच देना है। इस प्रतियोगिता में कई महिला टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले होंगे।

इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों की कप्तान महिला खिलाड़ियों के नेतृत्व में मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें प्रमुख रूप से –

  • कैप्टन सरिता उपाध्याय – उपाध्याय हॉस्पिटल टीम
  • कैप्टन एडवोकेट गायत्री साहू – एडवोकेट डिस्ट्रिक्ट कोर्ट टीम
  • कैप्टन यशोदा राउतिया – थंडर स्ट्राइकर टीम
  • कैप्टन हेमलता पोर्टे – ओएसिस फर्टिलिटी टीम

इन टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों को लेकर महिला खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

महिला सशक्तिकरण का संदेश

आयोजकों का कहना है कि महिला दिवस के अवसर पर इस प्रकार का खेल आयोजन महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और खेल के प्रति प्रेरित करने का माध्यम बनेगा।

संपर्क

टूर्नामेंट से जुड़ी जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी और टीम प्रतिनिधि इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं –
9039360675, 9098126135

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here